X
Subscribe for notification

बिहार का प्रशासन : Bihar Ka Prashasan – Important Facts

बिहार का प्रशासन

राज्य कार्यपालिका

बिहार का प्रशासन राज्य की कार्यपालिका का एक अभिन्न अंग हैं। शासन सन्चालन के कार्य में स्थाई एवं अस्थाई कार्यपालिका दोनों की भूमिका होती है। राजनितिक प्रक्रिया के माध्यम से निर्वाचित सदस्य जो मंत्री नियुक्त होते हैं अस्थाई कार्यपालिका एवं प्रशासनिक अधिकारी वर्ग स्थाई कार्यपालिका के अंग होते हैं।

राज्य की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रमुख राज्यपाल होता है, सभी कार्य राज्यपाल के नाम पर राज्य मंत्रिपरिषद अथवा अधिकारीयों द्वारा किया जाता है। राज्य की कार्यपालिका शक्ति राज्यपाल में निहित है जिसका प्रयोग वह स्वयं या अपने अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा करता है।

राज्य की मंत्रिपरिषद का प्रधान मुख्यमंत्री होता है। मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करता है (अनुच्छेद 164) । राज्यपाल उस व्यक्ति को मुख्यमंत्री नियुक्त करता है, जिसको राज्य विधानसभा में बहुमत दल का नेता हो। बिहार का प्रशासन मुख्यमंत्री सहित मंत्रिपरिषद द्वारा अधिकारीयों के साथ मिलकर चलाया जाता है।

बिहार के शासन का प्रमुख अधिकारी मुख्य सचिव है। कार्यपालिका का वास्तविक प्रमुख राज्य का ‘मुख्य सचिव’ होता है। राज्य के मुख्य सचिव के अधीन पटना में एक पूर्णतः सुव्यवस्थित सचिवालय कार्यरत है।

बिहार के मुख्यमंत्री

नाम कार्यकाल
श्रीकृष्ण सिंह 02 जनवरी, 1947 से 31 जनवरी, 1961
दीपनारायण सिंह (कार्यवाहक) 01 फरवरी, 1961 से 18 फरवरी, 1961
विनोदानंद झा 18 फरवरी, 1961 से 02 अक्टूबर, 1963
कृष्ण बल्लभ सहाय 02 अक्टूबर, 1963 से 05 मार्च, 1967
महामाया प्रसाद सिन्हा 05 मार्च, 1967 से 28 जनवरी, 1968
सतीश प्रसाद सिंह (कार्यवाहक) 28 जनवरी, 1968 से 01 फरवरी, 1968
बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल 01 फरवरी, 1968 से 22 मार्च, 1968
भोला पासवान शास्त्री 22 मार्च, 1968 से 29 जून, 1968
राष्ट्रपति शासन 29 जून, 1968 से 26 फरवरी, 1969
सरदार हरिहर सिंह 26 फरवरी, 1969 से 22 जून, 1969
भोला पासवान शास्त्री 22 जून, 1969 से 04 जुलाई 1969
राष्ट्रपति शासन 04 जुलाई, 1969 से 16 फरवरी, 1970
दरोगा प्रसाद राय 16 फरवरी, 1970 से 22 दिसम्बर, 1970
कर्पूरी ठाकुर 22 दिसम्बर, 1970 से 02 जून, 1971
भोला पासवान शास्त्री 02 जून, 1971 से 09 जनवरी, 1972
राष्ट्रपति शासन 09 जनवरी, 1972 से 19 मार्च, 1972
केदार पांडेय 19 मार्च, 1972 से 02 जुलाई, 1973
अब्दुल गफुर 02 जुलाई, 1973 से 11 अप्रैल, 1975
जगन्नाथ मिश्र 11 अप्रैल, 1975 से 30 अप्रैल, 1977
राष्ट्रपति शासन 30 अप्रैल, 1977 से 24 जून, 1977
कर्पूरी ठाकुर 24 जून, 1977 से 21 अप्रैल, 1979
राम सुंदर दास 21 अप्रैल, 1979 से 17 फरवरी, 1980
राष्ट्रपति शासन 17 फरवरी, 1980 से 08 जून, 1980
जगन्नाथ मिश्र 08 जून, 1980 से 14 अगस्त, 1983
चंद्रशेखर सिंह 14 अगस्त, 1983 से 12 मार्च, 1985
बिंदेश्वरी दूबे 12 मार्च, 1985 से 13 फरवरी, 1988
भगवत झा आजाद 14 फरवरी, 1988 से 10 मार्च, 1989
सत्येंद्र नारायण सिंह 11 मार्च, 1989 से 06 दिसम्बर, 1989
जगन्नाथ मिश्र 06 दिसम्बर, 1989 से 10 मार्च, 1990
लालू प्रसाद यादव 10 मार्च, 1990 से 03 अप्रैल, 1995
लालू प्रसाद यादव 04 अप्रैल, 1995 से 25 जुलाई, 1997
श्रीमती राबड़ी देवी 25 जुलाई, 1997 से 11 फरवरी, 1999
राष्ट्रपति शासन 12 फरवरी, 1999 से 08 मार्च, 1999
श्रीमती राबड़ी देवी 09 मार्च, 1999 से 02 मार्च, 2000
नीतिश कुमार 03 मार्च, 2000 से 10 मार्च, 2000
श्रीमती राबड़ी देवी 11 मार्च, 2000 से 6 मार्च, 2005
राष्ट्रपति शासन 7 मार्च, 2005 से 24 नवम्बर, 2005
नीतिश कुमार 24 नवम्बर, 2005 से 25 नवम्बर, 2010
नीतिश कुमार 26 नवम्बर, 2010 से 19 मई, 2014
जीतन राम मांझी 20 मई, 2014 से 21 फरवरी, 2015
नीतिश कुमार 22 फरवरी, 2015 से 19 नवम्बर, 2015
नीतिश कुमार 20 नवंबर, 2015 से 26 जुलाई, 2017
नीतिश कुमार 27 जुलाई, 2017 से 24 नवंबर, 2020
नीतिश कुमार 25 नवंबर, 2020 से ….

 

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, प्रथम कार्यवाहक मुख्यमंत्री दीपनारायण सिंह एवं प्रथम एवं एकमात्र महिला मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी थीं. 

बिहार के राज्यपाल

नाम               कार्यकाल
जयरामदास दौलतराम 15 अगस्त, 1947 से 11 जनवरी, 1948
माधव श्री हरि अणे 12 जनवरी, 1948 से 14 जून, 1952
रंगनाथ रामचंद्र दिवाकर 15 जून, 1952 से 05 जुलाई, 1957
डॉ. जाकिर हुसैन 06 जुलाई, 1957 से 11 मई, 1962
मदभूषि अनंतशयनम आयंगर 12 मई, 1962 से 06 दिसम्बर, 1967
नित्यानंद कानूनगो 07 दिसम्बर, 1967 से 20 जनवरी, 1971
उज्जवल नारायण सिन्हा (कार्यवाहक) 21 जनवरी, 1971 से 31 जनवरी, 1971
देवकांत बरूआ 01 फरवरी, 1971 से 04 फरवरी, 1973
रामचंद्र घोंडिबा भंडारे 04 फरवरी, 1973 से 15 जून, 1976
जगन्नाथ कौशल 16 जून, 1976 से 27 मई, 1978
कृष्ण बल्लभ नारायणसिंह (कार्यवाहक) 27 मई, 1978 से 26 जून, 1978
जगन्नाथ कौशल 26 जून, 1978 से 31 जनवरी, 1979
कृष्ण बल्लभ नारायण सिंह (कार्यवाहक) 31 जनवरी, 1979 से 20 सितम्बर, 1979
अखलाकुर रहमान किदवई 20 सितम्बर, 1979 से 14 मार्च, 1985
पेंडेकांत वेंकट सुब्बैया 15 मार्च, 1985 से 25 फरवरी, 1988
गोविंद नारायण सिंह 26 फरवरी, 1988 से 23 जनवरी, 1989
दीपक कुमार सेन(कार्यवाहक) 24 जनवरी, 1989 से 28 जनवरी, 1989
आर.डी. प्रधान (कार्यवाहक) 29 जनवरी, 1989 से 2 मार्च, 1989
जगन्नाथ पहाड़िया 03 मार्च, 1989 से 2 फरवरी, 1990
जी.जी. सोहनी (कार्यवाहक) 02 फरवरी, 1990 से 16 फरवरी, 1990
मोहम्मद यूनुस सलीम 16 फरवरी, 1990 से 13 फरवरी, 1991
बी. सत्यनारायण रेड्डी 14 फरवरी, 1991 से 18 मार्च, 1991
मोहम्मद शफी कुरैशी 19 मार्च, 1991 से 13 अगस्त, 1993
अखलाकुर रहमान किदवई  14 अगस्त, 1993 से 26 अप्रैल, 1998
सुंदर सिंह भंडारी 27 अप्रैल, 1998 से 15 मार्च, 1999
वृज मोहन लाल(कार्यवाहक) 15 मार्च, 1999 से 05 अक्टूबर, 1999
सूरजभान 06 अक्टूबर, 1999 से 22 नवम्बर, 1999
विनोद चंद्र पांडेय 23 नवम्बर, 1999 से 12 जून, 2003
एम.रामा जोइस 12 जून, 2003 से 31 अक्टूबर, 2004
वेद प्रकाश मारबाह 1 नवम्बर, 2004 से 4 नवम्बर, 2004
बूटा सिंह 5 नवम्बर, 2004 से 30 जनवरी, 2006
गोपाल कृष्ण गांधी 31 जनवरी, 2006 से 21 जून, 2006
रामकृष्ण सूर्यभानजी गवई 22 जून, 2006 से 10 जुलाई, 2008
आर.एल. भाटिया 10 जुलाई, 2008 से 28 जून, 2009
देवानंद कुंवर 29 जून, 2009 से 21 मार्च, 2013
डी.वाई. पाटिल 22 मार्च, 2013 से अब तक
केसरी नाथ त्रिपाठी 27 नवंबर, 2014 से 15 अगस्त, 2015
राम नाथ कोविन्द 16 अगस्त, 2015 से 20 जून, 2017
केसरी नाथ त्रिपाठी 20 जून 2017 से 30 सितम्बर 2017
सत्यपाल मलिक 30 सितम्बर 2017 से 22 अगस्त 2018
लालजी टंडन 23 अगस्त 2018 से 28 जुलाई 2019
फागु चौहान 29 जुलाई 2019 से …..

 

जब राज्य में मंत्रिपरिषद भंग कर दी जाती है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाता है।

बिहार में पहली बार राष्ट्रपति शासन 29 जून, 1968-26 फरवरी, 1969  को लगाया गया इस समय राज्यपाल नित्यानंद कानूनगो थे. 

बिहार में राष्ट्रपति शासन

अवधि राज्यपाल
29 जून, 1968-26 फरवरी, 1969 नित्यानंद कानूनगो
04 जुलाई 1969-16 फरवरी, 1970 नित्यानंद कानूनगो
09 जनवरी, 1973-02 जुलाई, 1973 देवकांत बरूआ
30 अप्रैल, 1977-24 जून, 1977 जगन्नाथ कौशल
17 फरवरी, 1980-08 जून, 1980 डॉ. ए.आर. किदवई
12 फरवरी, 1999-08 मार्च, 1999   सुंदर सिंह भंडारी
07 मार्च, 2005 से 24 नवम्बर, 2005 बुटा सिंह

 

बिहार का प्रशासन :स्थानीय शासन

यद्यपि राज्य की राजनीतिक-प्रशासनिक व्यवस्था ‘राज्य कार्यपालिका’ के अधीन होती है, तथापि स्वतंत्र प्रशासनिक दृष्टि से इसे ‘स्थानीय शासन एवं प्रशासन’ के रूप में संचालित किया जाता है। प्रशासन की सुविधा के लिए इसे निम्नलिखित पांच इकाइयों में विभक्त किया जाता है।

1. ग्राम पंचायत

2. प्रखण्ड

3. अनुमंडल

4. जिला

5. प्रमंडल

ग्राम पंचायत: राज्य में इस सबसे छोटी प्रशासनिक इकाई का एक ‘प्रधान’ होता है जिसे ‘मुखिया’ भी कहते हैं। गांव का प्रबंध एवं सुधार ग्राम पंचायत द्वारा ही किया जाता है।

प्रखण्ड (Block): कुछ ग्राम पंचायतों को मिलाकर प्रखण्ड बनता है, जिसका संचालन एक समिति द्वारा किया जाता है। इस प्रखण्ड समिति का प्रधान ‘प्रखण्ड प्रमुख’ होता है। इस समिति के अन्य सदस्य ग्राम पंचायतों के प्रधान होते हैं। सरकार की ओर से एक ‘प्रखण्ड विकास अधिकारी’ होता है।

अनुमंडल (Subdivision): कई प्रखण्डों को मिलाकर एक अनुमंडल बनाया जाता है। इसका संचालन एक अनुमंडल अधिकारी द्वारा किया जाता है।

मंडल या जिला: अनेक अनुमंडलों को सम्मिलित करके मंडल या जिला का गठन किया जाता है। इसका उच्चाधिकारी जिला मजिस्ट्रेट कहलाता है। विभाजन के बाद नवगठित झारखंड राज्य में 18 जिले शामिल होने के कारण बिहार राज्य में केवल 37 जिले हो गये थे।

अरवल के नया जिला बनने के बाद अब बिहार में कुल 38 जिले हो गए हैं। बिहार का प्रशासन मुख्यत: जिलों के माध्यम से संचालित किया जाता है.

प्रमंडल (Commissionary) : इसका गठन अनेक जिलों को शामिल करके किया जाता है। प्रमंडल का उच्चतम अधिकारी आयुक्त या कमिश्नर होता है। वर्तमान में बिहार में 9 प्रमंडल हैं, जिनके अंतर्गत  38 जिले या मंडल आते हैं। पटना प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों/मंडलों नालंदा, रोहतास तथा भोजपुर का मुख्यालय क्रमशः बिहार शरीफ, सहसराम तथा आरा में है।

सारण प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले जिले सारण का मुख्यालय छपरा में है।

तिरहुत प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले तीन जिलों वैशाली, पूर्वी चम्पारण और पश्चिमी चम्पारण का मुख्यालय क्रमशः हाजीपुर, मोतीहारी और बेतिया में है।

प्रमंडल मुख्यालय जिले
पटना पटना पटना, नालंदा, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, बक्सर
मगध गया गया, जहानाबाद, नवादा,औरंगाबाद, अरवल
मुंगेर बेगूसराय मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, खगड़िया, बेगूसराय
तिरहुत मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी,पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चम्पारण, शिवहर
सारण छपरा सारण, सीवान, गोपालगंज
दरभंगा दरभंगा दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर
कोसी सहरसा सहरसा, सुपौल, मधेपुरा
पूर्णिया पूर्णिया पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार
भागलपुर भागलपुर भागलपुर, बांका

          

अरवल बिहार का सबसे नवीन जिला अर्थात 38वां जिला है।

नेपाल की सीमा से लगे जिले हैं- पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया एवं किशनगंज।

उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिले हैं- पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर एवं रोहतास।

झारखण्ड की सीमा से लगे जिले है- रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर एवं कटिहार.

बिहार के राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य