आस्ट्रेलिया महाद्वीप के महत्वपूर्ण तथ्य / Important facts of Australia Continent

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप

आस्ट्रेलिया महाद्वीप (Australia Continent)

>     आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे छोटा एवं सबसे कम जनसंख्या वाला महाद्वीप है। विश्व में आस्ट्रेलिया ही एकमात्र ऐसा देश है जो पूरे महाद्वीप पर फैला है। इसे ‘द्वीपीय महाद्वीप’ भी कहते हैं।

>     आस्ट्रेलिया महाद्वीप को ‘प्यासी भूमि का महाद्वीप’ कहा जाता है।

>     इसकी खोज अंग्रेज नाविक कैप्टेन जेम्स कुक ने 1770 में की थी।

>     आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड तथा आसपास के प्रशांत महासागर में विस्तृत छोटे-बड़े द्वीपों को सम्मिलित रूप से ‘ओशनिया या आस्ट्रेलेशिया’ कहा जाता है। इनमें आस्ट्रेलिया सबसे बड़ा है।

>     आस्ट्रेलिया महाद्वीप दक्षिण गोलार्द्ध में स्थित है। मकर वृत इस महाद्वीप के मध्य से गुजरती है।

>     यह महाद्वीप 10° दक्षिणी अक्षांश से 43° दक्षिणी अक्षांश के मध्य तथा 113° पूर्वी देशांत्तर से 153° पूर्वी देशांत्तर के मध्य में स्थित है।

>     इसके पूर्व में प्रशान्त महासागर तथा पश्चिम एवं दक्षिण में हिन्द महासागर स्थित है।

>     ‘टारस जलसंधि’ कारपेन्ट्रिया की खाड़ी तथा कोरल सागर को जोड़ती है।

>     कारपेन्ट्रिया की खाड़ी आस्ट्रेलिया के उत्तर में अराफुरा सागर में जबकि ‘स्पेंसर की खाड़ी’ आस्ट्रेलिया के दक्षिण में दक्षिण महासागर में स्थित है।

>     ‘टारस जलसंधि’ पापुआ-न्यू-गिनी को आस्ट्रेलिया से पृथक करती है। ‘बास जलसंधि’ आस्ट्रेलिया को तस्मानिया द्वीप से पृथक करता है।

>     आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को ‘अबोरिजिन’ कहा जाता है। इन्हें ‘माओरी’ भी कहते हैं।

>     आस्ट्रेलिया की प्रमुख पर्वत श्रृंखला ग्रेट डिवांइडिंग रेंज पूर्वी तट के समानान्तर उत्तर में केप यार्क अंतरीप से लेकर दक्षिण में तस्मानिया तक विस्तृत है। आस्ट्रेलिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर ‘कोशियुस्को’ इसी पर्वत पर स्थित है।

>     आस्ट्रेलिया का मध्यवर्ती निम्नभूमि का मैदान उत्तर में कार्पेन्ट्रिया की खाड़ी से लेकर दक्षिण में वृहद् आस्ट्रेलिया की खाड़ी तक फैला है।

>     आस्ट्रेलिया के उत्तरी-पूर्वी तट के समानान्तर समुद्र में स्थित विश्व की सबसे बड़ी व प्रसिद्ध प्रवाल भित्ति स्थित है। इसे ‘ग्रेट बैरियर रीफ’ कहते हैं।

>     आस्ट्रेलिया में मध्यवर्ती निम्न भूमि में खोदे गए कुएँ ‘उत्युत कूप’  कहलाते है। इनका विस्तृत क्षेत्र ‘ग्रेट आर्टीजन बेसिन’ कहलाता है।

>     आस्ट्रेलिया की सबसे प्रमुख नदियाँ मर्रे व डार्लिंग का उद्गम ग्रेट डिवांइडिग रेंज पर्वत श्रेणी से होता है। मर्रे-डार्लिग की घाटी, यहाँ का सबसे प्रमुख कृषि क्षेत्र है। यह उपजाऊ भूमि ‘रेवेरिना’ नाम से जानी जाती है।

>     आस्ट्रेलिया में उष्णकटिबंधीय घास भूमि को सवाना तथा शीतोष्ण कटिबंधीय घास भूमि को डाउंस कहते हैं। डाउंस में यहां-वहां यूकेलिफून के पेड़ों के कारण इसे ‘आस्ट्रेलिया की पार्क भूमि’ कहा जाता है।

>     आस्ट्रेलिया का सबसे लम्बा अर्न्तमहाद्वीपीय रेलमार्ग ‘ट्रांस आस्ट्रेलियन रेलवे’ सिडनी को पर्थ से जोड़ता हैं

>     ‘सिल हार्बर’ पत्तन आस्ट्रेलिया के सिडनी का बन्दरगाह है।

>     आस्ट्रेलिया में ‘टाइफून’ के समान तेज गति से चलने वाली पवन को ‘विलीविलीज’ कहते हैं।

>     आस्ट्रेलिया कंगारूओं के देश के नाम से भी जानते है।

>     आस्ट्रेलिया के प्रमुख बन्दरगाह सिडनी, पर्थ, मेलबोर्न, ऑकलैण्ड (न्यूजीलैण्ड), होवार्ड (तस्मानिया)है।

>     आस्ट्रेलिया की मुख्य खाद्य फसल गेहूँ है, जिसका सर्वाधिक उत्पादक न्यू साउथवेल्स तथा पश्चिमी आस्ट्रेलिया में होता है।

>     विश्व में सर्वाधिक भेड़ आस्ट्रेलिया में मिलती है। यहाँ ‘मेरिनो’ जाति की भेड़े पाली जाती है। क्वीसलैंड और न्यू साउथवेल्स प्रमुख भेड़ पालन राज्य है।

>     ‘जेकारू’ भेड़पालन केन्द्रों पर काम करने वाले मजदूरों को कहा जाता है।

>     विश्व में सबसे अधिक ऊन का उत्पादन आस्ट्रेलिया करता है।

>     अस्ट्रेलिया में क्वींसलैण्ड माँस का सर्वाधिक उत्पादक एवं निर्यातक राज्य है।

>     कालगूर्ली और कूलगार्डी आस्ट्रेलिया की विश्व प्रसिद्ध ‘स्वर्ण खान’ है

>     आस्ट्रेलिया विश्व का सबसे बड़ा बाक्साइट उत्पादक देश है।

>     आस्ट्रेलिया के न्यू साउथवेल्स राज्य की ‘ब्रोकन हिल’ लेड, पहाड़ी जस्ता तथा चाँदी के उत्पादक केन्द्र के रूप में विख्यात है।

>     आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में स्थित बीपा क्षेत्र बाक्साइट के कारण विख्यात है।

>     आस्ट्रेलिया का ‘पिलबरा’ क्षेत्र लौह अयस्क के लिए प्रसिद्ध है।

>     आस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रान्त में अवस्थित एलिस स्प्रिंग क्षेत्र तेल व प्राकृतिक गैस के भण्डार के लिए प्रसिद्ध है।

>     आस्ट्रेलिया की प्रमुख नदियां मर्रे-डार्लिंग दक्षिण-पश्चिम में बहती हुई दक्षिणी आस्ट्रेलिया में हिंद महासागर में गिरती है।

>     आस्ट्रेलिया महाद्वीप में एक भी ज्वालामुखी नहीं पाया जाता है।

>     आस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा नगर सिडनी है उसके बाद मेलबार्न, ब्रिसबेन और पर्थ है।

>     आस्ट्रेलिया का सबसे निम्नतम बिन्दु आयर झील (-16मी॰) है।

>     आस्ट्रेलिया की अधिकतर झीलें दक्षिणी भाग में स्थित है यहाँ की सबसे बड़ी झील ‘ईरी झील’ है। अन्य प्रमुख झीलें टारेन्स झील व गेर्डनर झील, बुलू, पारू है।

>     आस्ट्रेलिया में मुख्य सड़कों  को ‘कॉमनवेल्थ मार्ग’ कहते हैं।

>     आस्ट्रेलिया की फिलिण्डर्स की उच्चभूमि मर्रे-डार्लिंग बेसिन में स्थित एक भ्रंश क्षेत्र हैं।

>     ग्रेट डिवांइडिंग रेेंज का सर्वाधिक विस्तृत पठार न्यू इंग्लैंड का पठार है।

>     आस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा है।

>     आस्ट्रेलिया के तस्मान राज्य में भूमध्य सागरीय जलवायु पाई जाती है।

>     आस्ट्रेलिया विश्व का सर्वाधिक सीसा अयस्क उत्खनित करने वाला देश है।

>     आस्ट्रेलिया महाद्वीप को ‘द लैंड आफ गोल्डेन फ्रलीस’ कहा जाता है।

>     आस्ट्रेलिया के ब्रोकेनहिल्स व माउंट इसा चांदी के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध हैै।

>     आस्ट्रेलिया के प्रमुख मरुस्थल निब्सन, विक्टोरिया, सिम्पसन, ग्रेट सैंडी, और स्टुअर्ट हैं।

>     आस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग में डार्लिग पर्वत श्रृंखला विस्तृत है।

>     हैमर्सले पर्वत श्रृंखला पश्चिमी आस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।

>     न्यूजीलैण्ड दक्षिणी प्रशान्त महासागर में आस्ट्रेलिया की दक्षिण-पूर्वी दिशा में अवस्थित है। इसे ‘दक्षिण का ब्रिटेन’ कहा जाता है।

>     न्यूजीलैंड की खोज पुर्तगाली यात्री आबेल तस्मान ने की थी। इसके उत्तरी व दक्षिणी द्वीप ‘कुक जलसंधि’ द्वारा एक दूसरे से अलग होते हैं।

>     न्यूजीलैण्ड की प्रमुख पर्वत श्रेणी इसके दक्षिणी द्वीप में स्थित है जिसे दक्षिणी आल्प्स कहते हैं। इसकी  सर्वोच्च चोटी ‘माउण्ट कुक’ हैं।

>     न्यूजीलैण्ड की सबसे बड़ी नदी वैकाटो है जो उत्तरी द्वीप में बहती है।

>     न्यूजीलैण्ड के मूल निवासी माओरी कहलाते हैं यहाँ के मूल निवासी कुक शिखर को ‘औरंगो’ कहते हैं।

>     न्यूजीलैण्ड का सबसे बड़ा और सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर आकलैण्ड है जो उत्तरी द्वीप में स्थित है।

>     न्यूजीलैण्ड का सबसे अधिक उपजाऊ भाग ‘कैंटरबरी का मैदान’ है।

>     न्यूजीलैण्ड की राजधानी वैलिंगटन, विश्व की दक्षिणतम राजधानी है।

>     पापुआ न्यू गिनी एक ऐसा द्वीपीय देश है जो एशिया एवं ऑस्ट्रेलिया दोनों महाद्वीप में अवस्थित है।


आस्ट्रेलिया महाद्वीप के खनिज उत्पादक क्षेत्र  

क्षेत्र                                                               खनिज

ब्रोकन हिल                                                  लेड, जस्ता

वीपा/वाइप                                                  बाक्साइट

कालगूर्ली,स्वर्ण वकूलगार्डी, पिलबारा           लौह अयस्क

व्हाइला                                                        लौह -इस्पात

एलिस सि्ंप्रग                                                 तेल व प्राकृतिक गैस

कलोकरी                                                       तांबा

हर्बर्टन                                                           तांबा

माउंट हसा,                                                   तांबा

कोवार                                                           तांबा

गुटईलैंड,                                                       मैंगनीज


आस्ट्रेलिया महाद्वीप के पठार

डार्लिंग का पठार

हेर्मसले पठार

किम्बरले पठार

अर्नहम का पठार

अथरटेन का पठार

बर्कले का पठार

फिलिंडर्स उच्च भूमि

कार्नरवौन का पठार

Get TSI GS Posts !

We don’t spam! Read our privacy policy for more info.

Leave a Reply